इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपचार निम्नलिखित हैं:
नीम के पानी या फिटकिरी के पानी से सफाई:
आप अपनी योनि को नीम के पानी या फिटकिरी के पानी से धो सकती हैं। इसके लिए 2 कटोरी पानी में नीम के 15-20 पत्ते उबालें। पानी ठंडा होने पर इससे अपनी योनि को धो लें। आप एक गिलास पानी में 1 से 2 ग्राम फिटकिरी भी मिलाकर इसको भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
लहसुन:
लहसुन एक बहुत अच्छी जीवाणुरोधी जड़ी-बूटी है और कवक-रोधी गुणों से भरपूर है। अगर आप हर दिन 2-3 बार लहसुन की कलियों को गर्म पानी से खाली पेट खाएँ या फिर भोजन पकाने में इसका इस्तेमाल करें, तो कुछ ही दिनों में आपको योनि दुर्गंध से राहत मिल जाएगी।
सेब का सिरका:
सेब का सिरका भी इस समस्या का अच्छा समाधान है। गुनगुने पानी से भरे एक टब में आधा कप सेब का सिरका मिलाकर इस घोल में 15 से 20 मिनट के लिए बैठें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दोपहर में भोजन के बाद पी भी सकती हैं। जल्द राहत पाने के लिए आप इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अमरूद के पत्ते:
अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर रोज इसका पानी योनि धोने के लिए इस्तेमाल करें। इससे आपको योनि की बुरी गंध से छुटकारा मिलेगा।